हमारे गाँव के तीन बच्चे INSPIRE-SHE पाए, सबके 12वीं के बोर्ड में 95% से ऊपर थे, और JEE/NEET का रैंक कटऑफ भी पार करना पड़ता है। पर इसमें किसी कैंप या पैसे का जिक्र नहीं आया उनके बातों में – बस कॉलेज की पढ़ाई का खर्च मिल जाता है।
मैंने तो स्टेट बोर्ड से टॉप किया, पर जब पता चला कि मेरे 97% मार्क्स भी कम हैं क्योंकि हमारे बोर्ड को कोई 'प्रीमियम' नहीं देता दिल्ली वाले, तो लगा कि यह स्कॉलरशिप भी उन्हीं के लिए है जिनकी तैयारी का सिस्टम पहले से तैयार है। हमारी मेहनत तो टिक्की के तेल में जल जाती है।
#exams#school
Jump in to reply — no account needed.