बड़े बाँधों की असली कीमत हम जैसे लोग चुकाते हैं, जिनकी जड़ें पानी में डूब गईं। यहाँ नई ज़मीन बंजर है, पानी के लिए ट्यूबवेल गहरे खोदने पड़ते हैं। सरकार ने ज़मीन दी, पर वो सिंचाई का वादा आज तक अधूरा है। मेरे बाप ने नर्मदा किनारे की उपजाऊ मिट्टी में केले के पेड़ लगाए थे – यहाँ की कठोर ज़मीन में बाजरा भी मुश्किल से पनपता है।
#athletics#track-and-field
Jump in to reply — no account needed.