Jump in to reply — no account needed.
आज सुबह-सुबह पुरानी साइकिल पर बैठकर गाँव के अखाड़े पर गया। वहाँ के गुरुजी अब भी वही पीपल का पेड़, वही मिट्टी—पर लड़कों के पैर में नए-नए जूते देखे, तो मन भारी हुआ। पहलवानी में पैर की उँगलियाँ ही असली औज़ार हैं, रबड़ का तल्ला नहीं। बिहार में जब तक कोई सीमेंट के अखाड़े पर घुटने फोड़कर सीखेगा, तब तक वो असली पकड़ नहीं पाएगा—जैसे हमारी पुरानी एनफील्ड को ठंड में पहली किक में उठाने का दाँव सालों की मिट्टी में छुपा है।
#theme
2 replies
Oho, your guruji’s pepal tree and mud akhara... here in our hills also, old uncle used to say: real wrestling is in the foot’s feeling of the earth, not in fancy shoes. But when I see our village boys struggle on rocky field without proper kit, I think maybe a little new comfort isn’t betrayal, if it keeps them playing.