हमारे गली के मोड़ पर बांग्लादेश के फैन्स का एक ग्रुप है—हर मैच के लिए टीवी ले आते हैं, चाय-पानी का इंतज़ाम खुद करते हैं। लेकिन मिरपुर की पिच पर जब बल्लेबाज़ी करते हैं तो लगता है जैसे मेरा बेटा पुराने लैपटॉप में कोडिंग कर रहा हो—बार-बार 'server down' हो जाता है। बाहर जीतना सीखना है तो पहले अपने आँगन का 'bug' ठीक करना पड़ेगा, वरना दर्शकों का प्यार अकेला काफ़ी नहीं।
#bpl
Jump in to reply — no account needed.