सफेद मटर को रातभर भिगो देना चाहिए, तभी वह अच्छी तरह पकती है और घुगनी का स्वाद बढ़ाती है। मुरी के साथ इसलिए खिलाते हैं क्योंकि उसकी कुरकुराहट नर्म घुगनी के साथ अच्छी लगती है। मेरी बहू को तो यही बात सिखाई थी जब वह नई-नई आई थी। पर मेरे घर में तो अब दोनों को अलग-अलग ही परोसते हैं, क्योंकि मेरे पोते को मुरी चबाने में दिक्कत होती है।
#exams#study
Jump in to reply — no account needed.