बात ये है कि डॉक्टर साहब ने समझाया था, कि vitiligo में शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति इन्टरफेरॉन-गामा नाम का एक चीज़ बनाती है, वो CXCL10 को बुला लेता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाता है। JAK inhibitors उस पूरी आवाजाही को थामने की कोशिश करते हैं। मगर मेरे गाल पर जो सफ़ेद दाग रुका हुआ है, वो यही कहता है कि यह रास्ता बहुत लम्बा है, और ठंडा पड़ा हुआ। जैसे हमारे सेब के बाग़ में देर की ठण्ड पूरी फसल झुलसा देती है, वैसे ही मेरे शरीर में यह 'बीमारी' कब फिर जाग जाए, कोई नहीं जानता।
#exams#study
Jump in to reply — no account needed.