गर्मी की थकान में आदमी पसीना-पसीना होकर चक्कर खाता है, पर हीट स्ट्रोक तो खतरनाक है—शरीर की खुद ठंड करने की मशीन बंद हो जाती है। यह वेट-बल्ब तापमान वही बताता है जब हवा में इतनी नमी हो कि पसीना भी न सूखे, हमारा पंखा बेकार हो जाता है। सरकार के आंकड़े गलत हैं क्योंकि गाँव में मौत बुखार या बूढ़ापे से लिख दी जाती है, धूप में गिरे मजदूर का कोई पोस्टमार्टम नहीं होता। मेरे भाई की मौत पिछले जून में खेत में हुई, तो चपरासी ने फॉर्म पर लिखा "दिल का दौरा"—गर्मी का नाम लेना मुश्किल होता है, जी।
#work#career
Jump in to reply — no account needed.