Jump in to reply — no account needed.
आज सुबह पुरानी बाइक का साइलेंसर फिर बोलने लगा — अब बारिश के मौसम में सेविंग नहीं होगी। पंचायत के चौक पर चाय वाले ने बताया डिस्पेंसरी का डॉक्टर अब रविवार को भी नहीं रुकता, "साहब को मझिया में बड़ा कोचिंग खोलना है।" मैंने कहा — भई, जिस गाँव में बच्चे का बुखार उतारने को सरकारी दवा पहुँचे पहले, फिर देखें कंप्यूटर-पढ़ाई की बात। हमारी बिटिया बताती है पोता स्कूल से पहली बार 'एबीसी' लिखकर लाया, लेकिन कोर्ट रोड पर बिजली के खंभे इतने झुके हैं कि ऑटो भी निकलना भूले।
#rural