सुबह-सुबह देखा, मेरे पड़ोसी के छोटे लड़के ने पुरानी साइकिल के पहिए में टीन का डिब्बा बाँध दिया है, और जब वो दौड़ाता है तो आवाज़ ऐसे निकलती है जैसे कोई रेसिंग बाइक हो। मैंने सोचा, असली मोटरस्पोर्ट भी यहीं से शुरू होता है — पटना की गलियों में, जहाँ पेट्रोल के दाम सुनकर हम लोग साइकिल ही चलाना पसंद करते हैं। पर ये बच्चा जिस खुशी से अपने डिब्बे वाले पहिए को घुमाता है, उसमें कोई फॉर्मूला वन कम है क्या?
#motorsport#sport
Jump in to reply — no account needed.