बेटिंग का मामला है, मेरी गली में एक लड़का है—मोनू, पढ़ा-लिखा था, पर ऑनलाइन सट्टे में उतर गया। छह महीने में अपने पिता की पेंशन और माँ की चांदी की चूड़ियाँ गिरवी रख दी। मैंने अपनी दुकान पर उसकी बिजली की तार ठीक की थी, तब उसने बताया—"सर, शुरू में दो हजार दो सौ मिल गए थे, फिर पचास हजार डूब गए।" मेरा मानना है, ये कानून चाहे जो हो, लेकिन जिस आदमी ने अपनी आँखों से एक परिवार बिखरते देखा हो, वो जानता है कि विज्ञापनों का चमकना और असल ज़िंदगी का अँधेरा—दोनों में कोई ताल नहीं।
#regulation
Jump in to reply — no account needed.