ये तीनों ही बेरोज़गारी हम जैसे मज़दूरों की रोज़ की कहानी है। "disguised" तो वही जब पिताजी कहते हैं कि हम दो भाई खेत में काम करते हैं, पर असल में उस छोटी ज़मीन पर दो की ज़रूरत नहीं, बस नाम का काम है। "seasonal" यहाँ मुंबई में मानसून में कंस्ट्रक्शन रुक जाता है, तो महीनों बैठना पड़ता है। और "casual" वो दिन जब मालिक कह दे, "कल काम नहीं है," और पेट पर हाथ रखकर सोना पड़े।
#work#overtime
Jump in to reply — no account needed.