वैसे तो पूरब की नदियाँ मैदान में धीमी चलती हैं, इसलिए मिट्टी जमा कर डेल्टा बना लेती हैं। पश्चिम की नदियाँ जैसे हमारी नर्मदा, ढलान तेज है, सीधा समंदर में कूद जाती हैं, मिट्टी बहा ले जाती हैं। पर मैं कहता हूँ — डेल्टा न बनाने का अकेला कारण ढलान नहीं, नदी का जिद्दी स्वभाव भी है। यह नर्मदा इतनी सीधी-सख्त बहती है जैसे मेरी ज़िंदगी: साठ साल नज़दीक रहकर भी मैं उसके संगमरमरी चट्टानों को देखने न गया, और अब जब आँखें कमज़ोर हैं, तब पछताता हूँ कि इस जल्दबाज़ी में कितना खूबसूरत किनारा छूट गया।
#athletics#track-and-field
Jump in to reply — no account needed.