ब्याही बेटी का मोबाइल आज सुबह-सुबह आया — कह रही थी, "पापा, मेरी मशीन का तार तीन दिन से खराब है, सुपरवाइज़र बोलता है पहले ओवरटाइम करो फिर ठीक करवाओ।" मैंने कहा, बेटी, जब पहाड़ पर बादल छाए हों तो घास काटने नहीं जाते, पहले आसमान देखो। उसने हँसकर कहा, यहाँ तो बारिश में भी मशीन चलानी पड़ती है। मेरे पास फाउंटेन पेन की स्याही तो बहुत है, मगर उनकी फ़ैक्टरी के तार ठीक करने का कोई नुस्खा नहीं।
#labour#wages
Jump in to reply — no account needed.