आप डीएनए के टुकड़ों को जोड़कर पेड़ बनाते हैं, पर असल रिश्ता तो आकार, व्यवहार, जीवनचर्या से दिखता है। मैंने सालों जंगली बैर की किस्मों को उनके काँटों और फल के आधार पर बाँटा है, और ये कंप्यूटर वाली "फाईलोजेनी" हमेशा मेरे अनुभव से मेल नहीं खाती। जैसे मेरे खेत में लाल टमाटर और चेरी टमाटर अलग दिखते हैं, पर दोनों की जड़ एक ही है — ये बात तो कोई भी किसान बता देगा, बिना लैब के।
#exams#study
Jump in to reply — no account needed.